फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुलिया पर किए 10 लाख खर्च,फिर भी नहीं हुआ नाले के पानी का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। न्यायखंड एक में आठ माह पहले नालों का पानी क्षेत्र से बहार पहुंचाने के लिए एनएच-9 पर 10 लाख रुपये से पुलिया बनाई लेकिन इसके बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। वहीं, नवंबर माह से क्षेत्र में नाले बनाने और सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। टीएनएम क्रिकेट अकादमी के सामने वाली एनएच-9 से जुड़ने वाली सर्विस रोड पर पानी जमा रहता है। इससे लाखों लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। सुबह में वाहन चालकों को घंटों जाम से भी जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रोजाना 200 से अधिक खिलाड़ी रोजाना नाले के पानी से कर रहे आवाजाही
दीपक शर्मा ने बताया कि अकादमी में सुबह-शाम रोजाना 200 से अधिक खिलाड़ी अभ्यास करने आते हैं लेकिन वहां नाले के गंदे पानी से बड़ी परेशानी हो रही है। खिलाड़ियों के लिए अकादमी ने लोहे की सीढ़ी लगा रखी हैं। इसके बाद भी कभी-कभी पानी इतना अधिक हो जाता है कि सीढ़ी भी पानी में डूब जाती हैं। कई बार नगर निगम में इसकी शिकायत भी की जा चुकी है। इसके बाद भी कोई ठोस समाधान नहीं हो रहा है। अधिकारी केवल आश्वासन देकर लोगों की शिकायत का समाधान कर देते हैं।
अशोक कुमार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक का कहना है कि नियमित रूप से नालों की साफ-सफाई की जा रही है, आगे पुलिया ऊंची होने से पानी आगे नहीं जा पा रहा है। नालों का काम पूरा हो जाएगा तो शायद लोगों की नाले के पानी से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें