फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 15 सौ के विवाद में ई-रिक्शा चालक को पीटा

विज्ञापन
मोदीनगर। 15 सौ रूपये के विवाद में ई-रिक्शा चालक को लाठी डंडों से पीटा। संवाद
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के गांव बिसोखर में सोमवार दोपहर आरोपियों ने 15 सौ रुपये के विवाद में ई-रिक्शा चालक पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने ई-रिक्शा चालक से नकदी और महिला के कुंडल छीन लिए। पीड़ित कार्रवाई की मांग को लेकर गोविंदपुरी चौकी पर घंटे भर तक खड़ा रहा,मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

गांव बिसोखर के रहने वाले मेहराज ने बताया कि गांव निवासी से कुछ समय के लिए 15 सौ रुपये उधार लिए थे, मगर लौटाए नहीं। कई बार तकादा किया लेकिन आरोपी ने पैसे नहीं दिए। सोमवार सुबह मेहराज ने फिर तकादा किया तो आरोपी आग बबूला हो गया और गाली गलौज करने लगा। उस समय मौके पर मौजूद लोगों ने मामला शांत करा दिया। दोपहर के समय मेहराज ई-रिक्शा से अपनी पत्नी अंजुम और रिश्तेदार रेशमा के साथ खरीदारी करने बाजार जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में आरोपी और उसके पांच- छह साथियों ने उन्हें जबरन रोक लिया। आरोपियों ने मेहराज को लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा और ई-रिक्शा पलट दिया। इससे रिक्शा में बैठी अंजुम और रेश्मा व छह माह का बच्चा चोटिल हो गयाा। आरोपियों ने मेहराज से पांच हजार की नकदी व अंजुम के कुंडल छीन लिए। लोगों के जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। परिजन मेहराज को लेकर गोविंदपुरी चौकी पहुंचे। आरोप लगाया कि वह घायल मेहराज को लेकर घंटे भर तक चौकी पर खड़े रहे मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की। घायल मेहराज को उपचार के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया है। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें