फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्रेम विवाह के विरोध में युवक के भाई-भाभी पर किया हमला, कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर से सटे गांव बेगमाबाद निवासी युवक के प्रेम विवाह के विरोध में आरोपियों ने युवक के भाई और भाभी पर बाजार जाते समय हमला कर दिया। लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया। आरोपियों ने दो दिन पूर्व भी युवक के घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी थी। कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने थाने पर हंंगामा किया। एसएचओ ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

नगर के बेगमाबाद निवासी युवक ने बताया कि उसके भाई ने हरियाणा स्थित नूह निवासी गैर समुदाय की युवती से प्रेम विवाह किया है। आरोप है कि युवती के परिवार वाले प्रेम विवाह से नाखुश हैं। आरोपी काफी समय से नवदंपती का पीछा कर रहे हैं। बताया कि रविवार दोपहर युवक का भाई और भाभी खरीदारी करने रुक्मणी मार्केट जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान युवती पक्ष के लोगों ने अपने सााथियों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर मौके पर जमा लोगों ने दोनों को किसी तरह बचाया। भीड़ जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। आरोपियों ने दो दिन पूर्व भी युवक के घर में घुसकर परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। घटना के विरोध में हिंदू रक्षा दल के पंकज कंसल, प्रदीप चौधरी और सतीश आदि कार्यकर्ताओं के साथ एकत्रित होकर रविवार दोपहर मोदीनगर थाने पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। उन्होंने चेताया कि अगर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें