फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तीन दिन पहले कुत्ते ने काटा, समय पर नहीं लगा टीका, अब सता रही संक्रमण की चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर / मुरादनगर। मोदीनगर और मुरादनगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मोदीनगर की शिवपुरी पीएचसी और मुरादनगर की काकड़ा व सुराना पीएचसी पर कुल 110 रोगी उपचार कराने पहुंचे।
विज्ञापन

मोदीनगर के निवाड़ी रोड स्थित शिवपुरी पीएचसी पर डॉ. ज्ञानेन्द्र शर्मा ने टीम के साथ रोगियों का उपचार किया। पीएचसी पर दोपहर करीब 1 बजे नगर की जगतपुरी कॉलोनी निवासी महिला शोभा एंटी रेबीज का टीका लगवाने पहुंची। शोभा ने बताया कि उन्हें तीन दिन पहले गली के कुत्ते ने काट लिया था। बेटा काम के सिलसिले में बाहर गया था। रविवार को बेटा लौटा तो वह टीका लगवाने सीएचसी पहुंची। चिकित्सक ने शोभा को बताया कि कुत्ता या बंदर काटने के 24 घंटे के अंदर टीका लगवाने होता है।
इसके बाद टीका उतना प्रभावी नहीं रहता। इस पर शोभा को संक्रमण की चिंता सता रही है। डॉ. ज्ञानेन्द्र शर्मा ने बताया कि आरोग्य मेले में कुल 58 मरीज उपचार कराने आए। इनमें ज्यादातर मरीज एलर्जी के थे। वहीं मुरादनगर की सुराना और काकड़ा पीएचसी पर कुल 52 मरीज उपचार कराने पहुंचे। काकड़ा में चिकित्सक डॉ. मुकेश त्यागी और सुराना में डॉ. अनुज कुमार ने रोगियों का उपचार किया। गांव काकड़ा निवासी सोनू ने बताया कि वह बुखार की शिकायत होने पर दवा लेने अस्पताल आए थे। चिकित्सक डॉ. मुकेश त्यागी ने जांच के बाद उन्हें दवा उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें