फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: स्कूल गेट के पास खुला ट्रांसफार्मर, बच्चों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा

विज्ञापन
मुरादनगर। कन्नौजा गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित प्राथमिक विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार के पास र
विज्ञापन
मुरादनगर। कन्नौजा गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित प्राथमिक विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार के पास रखा बिजली का ट्रांसफार्मर बच्चों और राहगीरों के लिए खतरे का कारण बना हुआ है। ट्रांसफार्मर के चारों ओर सुरक्षा के लिए जाली या घेरा नहीं लगाया गया है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

ग्रामीण राहुल त्यागी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय में बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ने आते हैं। स्कूल खुलने और छुट्टी के समय बच्चों की आवाजाही सबसे अधिक रहती है। ऐसे में खुले ट्रांसफार्मर के आसपास बच्चों के पहुंचने की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा इसी मार्ग से गांव के लोगों का भी दिनभर आवागमन रहता है। विद्युत विभाग की ओर से सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। ट्रांसफार्मर के चारों ओर सुरक्षा जाली नहीं होने से बरसात के मौसम में खतरा और बढ़ जाता है। उनका कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए तो कोई अप्रिय घटना हो सकती है।
विद्युत विभाग और संबंधित अधिकारियों से ट्रांसफार्मर के चारों ओर तत्काल सुरक्षा जाली लगाने व आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि स्कूली बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा बनी रहे। इसके अलावा पास में दो खंभों पर एक ओर ट्रांसफार्मर रखा है, जिसका एक लोहे का खंभा नीचे से क्षतिग्रस्त हुआ पड़ा। इससे भी हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने खंभा बदलवाने की मांग की है। एसडीओ द्वितीय ज्ञान प्रकाश का कहना है कि उनको इस तरह की कोई शिकायत मिली है। वह टीम भेजकर इसकी जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें