फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मुरादनगर नगर पालिका के भाजपा सभासद से मांगी एक लाख की रंगदारी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। मुरादनगर नगर पालिका परिषद के वार्ड तीन से भाजपा सभासद नितिन कुमार से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है। आरोपी यू-ट्यूबर मांग पूरी नहीं होने सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल कर सभासद को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। पुलिस ने आरोपी यू-ट्यूबर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन




नगर की प्रीत विहार कॉलोनी निवासी भाजपा नेता नितिन कुमार मुरादनगर पालिका परिषद के वार्ड-तीन से सभासद हैं। नितिन कुमार ऊर्जा निगम में आउटसोर्स पर कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी करते हैं। आरोप है कि एक यू-ट्यूबर काफी समय से उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है। आरोपी ने नितिन से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। बीती फरवरी को आरोपी नितिन के कार्यालय में पहुंच गया और मांग पूरी नहीं होने पर उनकी पिटाई कर दी। रंगदारी की रकम नहीं मिलने से गुस्साया आरोपी सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल कर नितिन को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। नितिन के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। एसीपी मसूरी (कार्यवाहक) भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के अनुसार यूसुफ खान बाईके राजपूत निवासी डासना के खिलाफ रिपोर्ट कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें