फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में ताऊ पर किया बलकटी से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन के विवाद में ताऊ पर किया बलकटी से हमला
विज्ञापन

मसूरी। डासना के मोहल्ला पठानान में जमीनी विवाद को लेकर भतीजे ने अपने पिता के साथ मिलकर ताऊ पर बलकटी से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, दूसरे मामले में थाना क्षेत्र में ही पटेल मार्ग पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
मसूरी थानाक्षेत्र के मोहल्ला पठानान निवासी अमन का कहना है कि उनके पिता अब्दुल वहीद और ताऊ अब्दुल जब्बार के बीच प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार देरशाम उनके पिता घर के बाहर खड़े थे, उसी दौरान ताऊ अब्दुल जब्बार अपने बेटे आमिर के साथ आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर अमन ने बलकटी से उनके पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। बचाव करने पर उनके पिता के दोनों हाथ बुरी तरह लहूलुहान हो गए। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग आ गए, जिन्होंने उनके पिता को बचाया। इसके बाद उनके ताऊ व तहेरा भाई धमकी देते हुए वहां से चले गए। परिजनों ने आनन-फानन में उनके पिता को अस्पताल में भर्ती कराया। मसूरी एसएचओ शैलेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि दोनों भाईयों में आपसी विवाद हुआ था। पीड़ित अब्दुल वहीद के बेटे अमन ने ताऊ व तहेरे भाई के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब के लिए पैसे न देने पर दुकानदार पीटा, दूसरे का हाथ टूटा
गाजियाबाद। मसूरी थानाक्षेत्र के पटेल मार्ग बाल्मीकि कॉलोनी में दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष से एक व्यक्ति घायल हो गया तो दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति का हाथ टूट गया। दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया है। एक पक्ष के अरुण कुमार का कहना है कि वह कार चालक है। रविवार रात वह ऊदल नगर स्थित ससुराल से घर लौट रहा था। रास्ते में शराब पीकर खड़े मनीष व उसके भाई गौरव, छोट व उसके भाई रणजीत के अलावा अभिषेक तथा एक अन्य ने मारपीट शुरू कर दी। मनीष ने रॉड मारकर उसका हाथ तोड़ दिया। जबकि गौरव ने चाकू से हमला किया, जिसमें उसका कान कट गया। वहीं, दूसरे पक्ष के मनीष ने अरुण, सावन, रिषभ और प्रमोद के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि वह दुकान पर गए थे, जहां दुकानदार अरूण शराब पी रहा था। वह शराब के लिए पैसे मांगने लगा, जिस पर उन्होंने इंकार कर दिया। इसी बात पर उनके साथ मारपीट की गई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें