अब तक 425 से अधिक मरीज हुए स्वस्थ
अब जिले में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए 'ट्रीपल टी' योजना के तहत काम किया जाएगा। इसके तहत पहले ट्रेसिंग फिर टेस्टिंग और इसके बाद ट्रीटमेंट कर कोरोना का उन्मूलन किया जाएगा। जिले में अब तक 700 से अधिक मिल चुके हैं। इनमें से अब तक 425 से अधिक मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब प्राथमिकता दी जा रही है कि सभी गंभीर और अति गंभीर कोरोना संक्रमित का उपचार गाजियाबाद के अस्पतालों में ही किया जाए। इसके तहत कोविड एल-2 अस्पताल में 8 और जिला एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में 2 वेंटिलेटर शुरू करा दिए गए हैं।
डीएम अजय शंकर पांडे ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में मरीजों के उपचार के साथ-साथ उन्हें खोजने के निर्देश दिए थे। यदि किसी संक्रमित को समय से उपचार मिल जाए तो वह अन्य लोगों के संपर्क में नहीं आएगा और संक्रमण फैलने से रोका जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग को संदिग्ध लोगों की जांच पर जोर देना होगा जिलाधिकारी ने इस योजना को 'ट्रिपल टी' नाम दिया।
सीएचसी पीएचसी में भी होगी सैंपलिंग
स्वास्थ्य विभाग ने सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोई ना जा आज की सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए हैं ताकि देहात क्षेत्र के लोगों को लाभ मिल सके। मिलने पर आप मरीज को एक दूसरे अस्पताल शिफ्ट नहीं किया जाएगा।