मुरादनगर। सरना वाली गली निवासी युवक ने भूमाफिया के उत्पीड़न से त्रस्त होकर आत्मदाह की चेतावनी दी है। उसका आरोप है कि चौकी प्रभारी ने रुपये लेकर कुछ लोगों को दुकान पर कब्जा दिला दिया।
सरना वाली गली तेलियान मोहल्ला निवासी नाजिम शनिवार को परिवार समेत डीसीपी ग्रामीण के ऑफिस पहुंचे। उन्होंने बताया कि कस्बा रोड पर मलिकनगर चौराहे के निकट उनकी पैतृक दुकान है, परिवार के सभी लोग अपनी अपनी जगह काबिज है। आरोप है कि उनकी 50 वर्ग गज भूमि बनी दुकान पर कस्बा चौकी प्रभारी ने दूसरे पक्ष से मिलकर उनका कब्जा करा दिया। आरोप है कि दुकान के कागज लेकर चौकी प्रभारी के पास गए तो उन्हें डरा-धमका भगा दिया।
आरोप है कि विपक्षी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे है। नाजिम ने चेतावनी दी है कि यदि उसके या उसके परिवार के साथ कोई भी घटना होती है तो उसके जिम्मेदार भूमाफियाओं के उत्पीड़न से परेशान होकर सहपरिवार आत्मदाह के लिए मजबूर होंगे। एसीपी नरेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।