फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जेसीबी से खोदाई में क्षतिग्रस्त हुई गैस लाइन, तीन घंटे प्रभावित रही आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इंदिरापुरम। ज्ञानखंड- तीन में सोमवार को सुचेता कृपलानी मार्ग पर फुटपाथ निर्माण के दौरान जेसीबी से खोदाई के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे इलाके में गैस का गुब्बार उठता दिखाई दिया तो लोग दहशत में आ गए। दोपहर करीब 2:45 बजे सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास हुई घटना के बाद गैस आपूर्ति बंद करनी पड़ी। करीब आधे घंटे तक लोग गैस रिसाव को लेकर आशंकित रहे और तीन घंटे तक गैस आपूर्ति बाधित रही। मुख्य मार्ग पर गैस लाइन क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही अफरा-तफरी मच गई। वाहन चालक वापस चले गए।
इंदिरापुरम में मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के तहत सड़क किनारे फुटपाथ निर्माण कार्य किया जा रहा है। निवासी राकेश ने बताया कि सोमवार दोपहर जेसीबी से खोदाई के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई। भूमिगत गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई तो गुब्बार बनकर आसमान में दिखने लगी और लोग भी दहशत में आ गए। वहीं, पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद स्थानीय निवासियों ने सूचना दमकल विभाग और आईजीएल को दी गई। इसके बाद पाइपलाइन की मरम्मत का काम शुरू कराई गई। तीन घंटे तक गैस आपूर्ति बंद रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। आईजीएल कर्मचारी जितेंद्र यादव ने बताया कि स्थानीय निवासियों से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर मरम्मत कराई गई। उनके अनुसार, पाइपलाइन का बहुत कम हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ था और मरम्मत का काम करीब तीन घंटे में पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन


वर्जन
गैस लाइन क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, आस पास के लोगों को हटाकर यातायात को कुछ देर के लिए रोक दिया गया।सूर्यबली मौर्य, एसीपी, इंदिरापुरम


क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया, लेकिन उससे पहले ही स्थानीय कर्मचारियों ने गैस लाइन में वॉल्व लगाकर स्थिति पर काबू पा लिया।सौरभ सिंह, एफएसओ, गाजियाबाद


गैस लाइन क्षतिग्रस्त होने पर आईजीएल कर्मचारियों से आपूर्ति को बंद कराकर मरम्मत शुरू कराई गई। सीएम ग्रिड योजना की कार्यदायी संस्था श्रीराम कंस्ट्रक्शन को लापरवाही के लिए चेतावनी दी गई है। अनूप कुमार, सहायक अभियंता, निर्माण विभाग
विज्ञापन

लाइन आंशिक रूप से ही क्षतिग्रस्त हुई और इसलिए मौजूद गैस को पाइप लाइन से निकाला गया। घटना को देखते हुए दमकल वाहनों को बुलाया गया और नगर निगम कर्मचारियों को भी सूचना दी गई थी। राहुल शर्मा, गैस आपूर्ति प्रबंधक, आईजीएल इंदिरापुरम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें