फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दुकान से 11 हजार रुपये के नोटों का हार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। कस्बा रोड विजय मंडी गेट स्थित एक दुकान से महिला 11 हजार रुपये के नोटों का हार चोरी कर ले गई। यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। मामला चार दिन पुराना है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के संगठन मंत्री सुमित गर्ग ने बताया कि विजय मंडी गेट पर पूजा घर दुल्हा घर के नाम से उनकी दुकान है। वह दुकान पर पूजा सामग्री और शादी से संबंधित सामान बेचते हैं। इसमें नोटों के बने हुए हार भी शामिल हैं। 4 अप्रैल की दोपहर करीब 3:30 पर वह घर पर खाना खाने गए थे, दुकान पर लड़का मनु बैठा था, इसी बीच दो औरतें आईं और उन्होंने मनु से माता की बड़ी वाली चुनरी दिखाने के लिए कहा, उसने चुनरी दिखाई तो उन्होंने थोड़ा मोलभाव किया। उसी समय एक महिला व एक लड़का बाहर दुकान पर और आये, जिन्होंने बाहर रखे सामान में से कुछ सामान दिखाने के लिए बोला। इसी बीच दुकान के अंदर खड़ी एक महिला ने कुर्सी के पीछे टंगा हुआ 11 हजार रुपये का नोटों वाला हार चोरी कर लिया। इसके बाद दोनों महिला दुकान से चली गईं। एसीपी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें