फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नवरात्र में सोसायटियों में रहेगी गरबे की धूम, चल रही रिहर्सल

विज्ञापन
गोविंदपुरम में डांडिया की तैयारी करती महिलाएं। स्वयं
विज्ञापन
गाजियाबाद। नवरात्र के अवसर पर शहर की सोसायटियों में गरबे की धूम रहेगी। जिसके लिए सभी जगह रिहर्सल चल रही है। इसमें बच्चे, बड़े और महिलाएं सभी भाग लेंगे। विभिन्न सोसायटियों में यह कार्यक्रम 24 से शुरू होकर दो अक्तूबर तक चलेंगे।
विज्ञापन

राजनगर एक्सटेंशन स्थित स्टार रामेश्वरम सोसायटी की संयुक्त कोषाध्यक्ष चिंकी ने बताया कि उनके यहां डांडिया का कार्यक्रम एक अक्तूबर की शाम सात बजे से है। इसके लिए बच्चे और महिलाएं सभी प्रतिदिन शाम को क्लब हाउस में रिहर्सल कर रहे हैं। एक ट्रेनर सबको प्रशिक्षित कर रहा है।
रिवर हाईट्स विलास में 24 सितंबर को शाम को छह बजे से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। डॉ. स्वीटी जैन कहती हैं कि महिलाएं प्रतिदिन गरबे के लिए अभ्यास कर रही हैं। इसमें गुजराती ड्रेस कोड भी रखा गया है। एमसीसी हाइट्स की संयुक्त सचिव रीता मिश्रा ने बताया कि उनके यहां 28 सितंबर को रात आठ बजे से डांडिया की धूम मचेगी। इसमें बच्चे, महिला, पुरुष सभी भाग लेंगे। इसके अलावा पास रिसोर्ट सोसायटी में एक अक्तूबर को, आशियाना क्लब हाउस में 23 सितंबर को दोपहर तीन बजे से कीर्तन व डांडिया होगा। 26 सितंबर को भी यहां आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

चार्म कैसले में 27 को शाम छह बजे से, अजनारा इंटीग्रिटी सोसायटी में 26 और दो अक्तूबर को शाम चार बजे से डांडिया मस्ती होगी। इसमें स्टॉल भी लगाए जाएंगे। ऑफीसर्स सिटी दो में 27 को गरबे में सोसायटीवासी डूबेंगे। हिमानी, निकिता, नमिता ने बताया कि उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है। प्रतिदिन रिहर्सल करके वह डांडिया के नोट्स सीख रही हैं। स्वर्णजयंतीपुरम में कोरियोग्राफर शालू बंसल महिलाओं को डांडिया का प्रशिक्षण दे रही हैं। यहां गौर होम्स सहित अन्य सोसायटियों की महिलाएं गुर सीख रही हैं।
क्रॉसिंग रिपब्लिक में आएंगे गायक और टीवी कलाकार
क्रॉसिंग रिपब्लिक में 26 सितंबर से दो अक्तूबर तक जीएच-7 सोसायटी में नवरात्रि महोत्सव मनाया जाएगा। इसमें कई गायक और टीवी कलाकार आएंगे। यहां डांडिया के साथ, फैशन शो, गायन प्रतियोगिता, कपल फैशन शो सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। एक अक्तूबर को डांडिया का आयोजन होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें