फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नगर पालिका चेयरमैन की फैक्टरी में लूट करने वाले लुटेरों पर गैंगस्टर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी पुलिस ने मोदीनगर नगर पालिका के चेयरमैन विनोद वैशाली की फैक्टरी में चौकीदार को बंधक बनाकर लूट करने वाले लुटेरों अलीशान और शान मोहम्मद पर गैंगस्टर की कार्रवाई की। दोनों लुटेरे जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि बीती मई में अलीशान पुत्र खचेडू और शान मोहम्मद पुत्र बाबू निवासी सिवालखास थाना जानी जनपद मेरठ ने गिरोह बनाकर मोदीनगर पालिका के चेयरमैन विनोद वैशाली की सारा मार्ग स्थित फैक्टरी पर चौकीदार को बंधक बनाकर लगभग 15 लाख रुपये की नकदी और करीब नौ लाख रुपये के गहने लूट लिए थे। लुटेरों ने घटना का विरोध करने पर चौकीदार को सिर में सरिया मारकर घायल भी कर दिया था। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोनों लुटेरों को गिरफ्तार किया था। दोनों लुटेरे जेल में बंद हैं। निवाड़ी थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल सिंह रावत की तहरीर पर दोनों लुटेरों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। इसमें अलीशान गैंग लीडर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें