फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: इंदिरापुरम और वसुंधरा के इलाकों में नहीं हुई गंगाजल आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीएचए के इलाकों में गंगाजल की आपूर्ति रिकॉर्ड में सब कुछ ठीक लेकिन हकीकत उलट है। बृहस्पतिवार को इंदिरापुरम, वसुंधरा, कौशांबी के कई इलाकों में गंगाजल की आपूर्ति नहीं हुई है। रिहायशी क्षेत्रों में इन दिनों गंगाजल आपूर्ति की भारी किल्लत देखी जा रही है। जहां जल निगम के रिकॉर्ड में पानी की आपूर्ति ''''''''पूरी तरह सुचारु'''''''' दिख रही है, वहीं जमीनी हकीकत इससे एकदम अलग है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्हें कई दिन से एक बूंद भी गंगाजल नसीब नहीं हो रहा। लोग मजबूरी में बोतलबंद पानी खरीदकर घरेलू जरूरतें पूरी कर रहे हैं।
विज्ञापन

न्यायखंड एक निवासी सुरेश ने बताया कि गर्मी में जब पानी की मांग सबसे अधिक होती है, तब इस तरह की लापरवाही आम जनता के लिए गंभीर संकट बनकर सामने आई है। घर में नहाना, कपड़े धोना या खाना पकाना तक मुश्किल हो गया है। टैंकर मंगाना हर किसी के बस की बात नहीं और बोतलबंद पानी पर घर चलाना आर्थिक रूप से भारी पड़ रहा है।
वहीं, वसुंधरा निवासी रामवती का कहना है कि अधिकारियों की लापरवाही और सिस्टम में मौजूद भ्रष्टाचार की वजह से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। सवाल यह उठता है कि जब रिकॉर्ड में आपूर्ति नियमित है, तो फिर पानी आखिरकार कहां जा रहा है। नगरनिगम में फोन करते हैं तो अधिकारी शिकायत पर पानी की आपूर्ति सामान्य ही बताते हैं।
विज्ञापन

कौशांबी निवासी कपिल ने बताया कि बुधवार रात से इलाके में पानी की समस्या बनी हुई है। स्थानीय निवासियों और आरडब्ल्यूए ने प्रशासन से जल्द से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है। साथ ही जल निगम से पारदर्शी ऑडिट की भी मांग की जा रही है ताकि यह साफ हो सके कि पानी की आपूर्ति में कहां और कैसे गड़बड़ी हो रही है। लोग एक्स पर भी मुख्यमंत्री और जल निगम, नगर निगम को जनसुनवाई पोर्टल पर समाधान की मांग कर रहे हैं। वहीं जलकल के जीएम केपी आनंद का कहना है कि पानी की आपूर्ति सामान्य रूप से की जा रही है। इसके बाद भी कहीं समस्या है तो समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें