फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: गंगनहर घाट पर सावन में रोज होगी गंगा महाआरती, नमामि गंगे टीम का संकल्प

Fri, 31 Jul 2026 07:14 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुरादनगर

सार

नमामि गंगे अभियान के तहत गंगनहर घाट पर मां गंगा की महाआरती को एक साल से अधिक हो गया है। सावन माह में 30 जुलाई से 12 अगस्त तक प्रतिदिन विशेष आयोजन शुरू किया गया है।
विज्ञापन
गंगनहर घाट पर मां गंगा की महाआरती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नमामि गंगे अभियान के तहत गंगनहर घाट पर आयोजित होने वाली मां गंगा की महाआरती को एक साल से अधिक हों गया है, सावन माह में विशेष आयोजन शुरू किया गया है। नमामि गंगे की जिला टीम ने 30 जुलाई से 12 अगस्त तक प्रतिदिन मां गंगा की महाआरती करने का संकल्प लिया है। इस दौरान प्रतिदिन किसी विशिष्ट अतिथि का सम्मान भी किया जाएगा।

विज्ञापन




प्रदेश संयोजक चंद्रप्रकाश चौहान के नेतृत्व में जिला कमेटी के सहयोग से 7 जून 2025 को गंगनहर घाट पर मां गंगा की दिव्य महाआरती का शुभारंभ किया गया था। प्रथम आरती में पूर्व मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल मुख्य रूप से मौजूद रहे थे। तभी से प्रत्येक बुधवार और शनिवार को नियमित रूप से गंगा महाआरती का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


नमामि गंगे टीम के पदाधिकारियों ने बताया कि सावन माह में श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए महाआरती का आयोजन प्रतिदिन किया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों को मां गंगा के प्रति श्रद्धा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सनातन संस्कृति से जोड़ना है। साथ ही समाज में सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


नितिन गोयल, राहुल चौहान, सोनिया त्यागी, विपिन गर्ग, गीता चौधरी, राज फोगाट, हरिमोहन गोयल, वीरेंद्र त्यागी, विनोद प्रजापति, प्रशांत खटीक, अरुण पंडित, पंडित गोपाल गौतम, रीता, हरीश, डिंपल त्यागी, अनीता, हिना, राहुल शर्मा, गीता सक्सेना, तीशा गोस्वामी, विनिता जिंदल, मनोरमा शर्मा, ममता, परवीन और गौतम चौधरी आदि शामिल रहे। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में गंगा महाआरती में शामिल होकर मां गंगा की आराधना, स्वच्छता और सेवा के इस अभियान का हिस्सा बनने की अपील की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें