फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा दशहरा : घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
मुरादनगर। गंगा दशहरे पर गंगनहर घाट पर स्नान करते श्रद्धालु । संवाद
विज्ञापन
मुरादनगर। गंगा दशहरा पर सोमवार को गंगनहर घाट श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार रहा। सुबह से ही लोग पहुंचने शुरू हो गए और दोपहर तक घाट पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने गंगनहर में स्नान कर पूजा-अर्चना की और दान-पुण्य किया।
विज्ञापन

सुबह दस बजे तक घाट पर पांच हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। यूपी के साथ दिल्ली और हरियाणा से दशहरा पर स्नान करने पहुंचे। अधिकारियों का अनुमान है कि दिन में 20 हजार से लोगों ने गंगनहर में आस्था की डुबकी लगाई।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा, लेकिन भीड़ के चलते इंतजाम हलके रह गए। दोपहर में जाम की स्थिति बन गई और अबूपुर गेट तक कतार पहुंच गई।
विज्ञापन

उधर, गंगनहर में एनडीआरएफ की टीम लगातार गश्त करती रही। चेंजिंग रूम पर्याप्त न होने के कारण महिलाएं हुईं परेशान गंगनहर घाट पर महिलाओं के लिए पर्याप्त सुविधाएं न होने से परेशानी सामने आई। विवाद के बाद कैमरे हटाए गए चेंजिंग रूम के कारण स्नान करने आई महिलाओं को कपड़े बदलने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन

कई महिलाओं ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इतने बड़े धार्मिक आयोजन में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें