साहिबाबाद। हिंडन नदी तट पर रविवार शाम नमामि गंगे गंगा विचार मंच, जल शक्ति मंत्रालय के पदाधिकारियों व सदस्यों ने स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। शाम 6 से 7 बजे तक चले इस कार्यक्रम में नदी तट की सफाई के साथ गंगा आरती की गई।
प्रदेश सह संयोजक रवि कटारिया ने उपस्थित लोगों को मां गंगा की स्वच्छता व संरक्षण से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक रविवार हरनंदी के द्वार नारे को जनआंदोलन का रूप देने का संकल्प लिया गया। प्रदेश मीडिया संयोजक संदीप त्यागी रसम ने घोषणा की कि प्रत्येक रविवार शहर और साहिबाबाद विधानसभा की नमामि गंगे टीमें बारी-बारी से छठ घाट पर स्वच्छता अभियान और आरती का आयोजन करेंगी। इस दौरान राकेश गुप्ता, गीता त्यागी, मनोज कुमार, दीपक गोस्वामी, संजीव तेवतिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।