फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महिला गैंग ने बुजुर्ग से की टप्पेबाजी, जेवरात उतरवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी पंकज कुमार की बुजुर्ग मां गुड्डी देवी को बातों में उलझाकर एक महिला और उसके साथियों ने उनके जेवरात उतरवा लिए। इसके बाद नोटों की गड्डी दिखाकर टप्पेबाजी की वारदात को अंजाम दिया। घटना 29 जुलाई को हुई और पुलिस ने चार अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


दर्ज मामले में पंकज कुमार ने बताया कि 29 जुलाई की शाम करीब 6 बजे उनकी मां गुड्डी देवी बाजार गई थीं। रास्ते में एक महिला और उसके साथियों ने उन्हें रोका और बातों में उलझाने लगे। शुरुआत में उनकी मां, आरोपियों को अनदेखा करते हुए आगे बढ़ने लगीं, लेकिन महिला और युवक के साथ मौजूद छोटे बच्चे को देखकर वह रुक गईं। आरोपियों ने उन्हें थैले में रखीं नोटों की गड्डियां दिखाईं और 500 का नोट निकाल कर दिया। बातों में बहलाकर आरोपी उन्हें एक कॉलेज के पास ले गए और यहां उनके जेवरात उतरवा लिए। धोखे से रूमाल में कंकड़ रखकर उन्हें थमाए और मौके से भाग गए। ठगी का पता चलने पर उन्होंने बेटे को बताया और पुलिस से शिकायत की। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें