फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कार्रवाई न होने से परेशान मकान व दुकान खरीदारों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। एएसआर रियलटेक लिमिटेड और राइट अर्थ इंफ्रा एलएलपी कंपनी में ठगी का शिकार हुए मकान और दुकान खरीदारों ने किसी की गिरफ्तारी न होने से नाराज होकर राजनगर एक्सटेंशन में साइट सेंट्रल एवेन्यू के सामने रविवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। खरीदारों का कहना है कि इतने दिन बाद भी पुलिस अभी तक किसी को पकड़ नहीं सकी है। सभी ने एक साथ के बजाय वन टू वन केस दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता देवेंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया लेकिन आगे कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। अभी तक कंपनी के मालिकों संदीप गुप्ता और वरुण मक्कड़ सहित अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। कार्यभार देखने वाले नितिन उर्फ दीपक शर्मा लंबे समय से गायब हैं, पुलिस अभी तक उन्हें ढूंढ नहीं सकी है।
दीपक गुप्ता का कहना है कि कार्रवाई न होने से वह दुखी हैं। हमने इच्छामृत्यु की भी मांग की है। न्याय नहीं मिलने तक यह धरना जारी रहेगा। धरने में गजेंद्र त्यागी, नितिन शर्मा, प्रदीप चौधरी, पवन त्यागी सहित अन्य लोग भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें