फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डासना। वेव सिटी क्षेत्र के गांव दीनानाथपुर पूठी निवासी परमजीत उर्फ परमा (41) की बृहस्पतिवार सुबह करंट लगने से मौत हो गई। सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे परमजीत वाहन धुलाई के डक पर एक टैंकर धोने के लिए चढ़ा हुआ था। इसी दौरान डक के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से उसे करंट लग गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही वेव सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें