फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दोपहर 12 से शाम 8 बजे तक रहेगा डायवर्जन

Wed, 12 Oct 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
जाम से जूझा शहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहर्रम के मद्देनजर बुधवार को शहर में रूट डायवर्जन रहेगा। दोपहर 12 से शाम 8 बजे तक जीटी रोड पर भारी वाहन नहीं चलेंगे। रेलवे रोड से किसी भी वाहन को घंटाघर की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन


दूसरी तरफ, महानगर मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष हाजी चमन ने बताया कि बुधवार को ही भरत मिलाप का कार्यक्रम है, जिस कारण मोहर्रम के जुलूस के रूट में भी थोड़ा परिवर्तन किया गया है।

इस बार चौपला मंदिर से जुलूस घंटाघर की तरफ नहीं जाएगा, बल्कि गंदे नाले से होते हुआ जस्सीपुरा मोड़ पर निकलेगा। अभी तक घंटाघर होते हुए जुलूस निकलता था। ऐसा आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को मोहर्रम के मद्देनजर शहर में अलम निकाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें