फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों के गबन का आरोपी पूर्व बैंक प्रबंधक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लाखों के गबन का आरोपी पूर्व बैंक प्रबंधक गिरफ्तार
विज्ञापन

मोदीनगर। रेलवे रोड स्थित इलाहाबाद बैंक में बंद पडे़ खातों से हेराफेरी करके 63 लाख रुपये से ज्यादा के गबन के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे पूर्व बैंक प्रबंधक को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चुपचाप शहर छोड़कर भागने की फिराक में था।
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा में मोदी इंडस्ट्रीज की बंद पड़ी कपंनी के श्रमिकों के अनेकों खाते खुले थे। जिनका लम्बे समय से संचालन नहीं हो रहा था। उस समय बैंक प्रबंधक रहे विनोद कुमार पर आरोप लगा कि इन खातों से रुपये निकालकर उन्होंने अपने परिचित और रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर करा दिए। शिकायत मिलने पर जांच टीम गठित की गई। जांच में सामने आया कि पूर्व बैंक प्रबंधक द्वारा फर्जी तरीके से 63 लाख रुपये से ज्यादा कि धनराशि का गबन किया गया है। बैंक के मुख्य उपमहाप्रबंधक अमित कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर बैंक की मोदीनगर की मुख्य शाखा के महाप्रबंधक श्रवण कुमार ने पूर्व प्रबंधक विनोद कुमार के खिलाफ 26 मार्च को धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद से आरोपी पूर्व प्रबंधक फरार चल रहा था। इसी बीच बैंक अधिकारियों को सूचना मिली कि आरोपी विनोद कुमार चुपचाप शहर से भागने की फिराक में है। बैंक अधिकारियों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें