फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त ने ली जान: शराब पीने के दौरान हुआ विवाद, युवक ने गला रेत कर आकाश को मार डाला

Sun, 16 Mar 2025 03:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
Bulandshahr MURDER - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुलंदशहर के खुर्जा के नगला रूमी गांव में शनिवार रात को शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान दोस्त ने युवक की गला रेत कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है फरसे से आरोपी ने युवक के गले पर वार किया था। 
विज्ञापन


खुर्जा कोतवाली प्रभारी राजपाल तोमर ने बताया कि गोठानी गांव के रजवाहे के पास आकाश (24) निवासी नगला रूमी का शव पड़ा हुआ था। रविवार सुबह आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो जानकारी मिली कि आकाश अपने दोस्त के साथ शनिवार रात को घर से बाहर आया। था जहां पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। 
विज्ञापन


परिजनों को आरोप है कि आकाश के दोस्त ने ही उसकी फरसे से गला रेत कर हत्या की है। मामले में अभी कोई पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। आरोपी दोस्त भी फरार है। 
विज्ञापन

सीओ खुर्जा विकास प्रताप सिंह का कहना है कि युवक की हत्या की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर जांच पड़ताल कर रही है। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। अभी हत्या के कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें