मोदीनगर। भोजपुर के गांव मुकीमपुर निवासी व्यक्ति और उसके दो साथियों से कृषि भूमि दिलाने के नाम पर सात लाख रुपये ठगने का आरोप है। डीसीपी ग्रामीण के आदेश पर भोजपुर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव मुकीमपुर के रहने वाले देशराज सिंह की शिकायत के अनुसार कुछ समय पूर्व उन्होंने और उनके दो अन्य साथियों ने पड़ोसी गांव औरंगाबाद दतैड़ी में कृषि भूमि का 42 लाख रुपये में सौंदा तय किया था। सौदा तय होने के बाद 5 लाख 22 हजार रुपये बयाना दे दिया गया। बैनामे का समय आने पर आरोपियों ने उनसे 1.5 लाख रुपये और ले लिए। रकम लेने के बाद आरोपियों ने जमीन महंगी होने की बात कहते हुए बैनामा करने से इन्कार कर दिया। उन्हाेंने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के अनुसार मुकेश कुमार व मोहन पुत्रगण मंगला निवासी गांव औरंगाबाद दतैड़ी भोजपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।