फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्लॉट के नाम पर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी, जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन में प्लॉट दिलाने के बहाने एक व्यक्ति से 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित नितिन शर्मा ने इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की भी कोशिश की।
विज्ञापन


नितिन शर्मा ने बताया कि उन्होंने रिवेरा के पास विकसित की जा रही एक सोसाइटी में 1 करोड़ 12 लाख रुपये में एक प्लॉट बुक किया था। इसके बदले उन्होंने आरोपी पक्ष को 20 लाख रुपये अग्रिम भुगतान किए थे। बाद में आरोपियों ने यह प्लॉट किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। जब नितिन शर्मा ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने देने से इन्कार कर दिया।
एक दिन आरोपियों ने नितिन शर्मा को पैसे देने के बहाने फोन करके बुलाया। वहां उन्होंने नितिन शर्मा को जान से मारने का प्रयास किया। नितिन शर्मा किसी तरह अपनी जान बचाकर अपने घर पहुंचे। उन्हें अब भी अपनी जान का खतरा बना हुआ है और उनके पास किए गए भुगतान की सभी रसीदें मौजूद हैं। इस मामले में एसीपी जियाउद्दीन ने बताया कि पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इस धोखाधड़ी से जुड़े साक्षी जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें