फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिटक्वॉइन के नाम पर 20 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिटक्वॉइन के नाम पर 20 लाख की ठगी
विज्ञापन

गाजियाबाद। बिटक्वॉइन के नाम पर ठगी करने वाले मेरठ निवासी नवनीत सांगवान, उसकी पत्नी और जयपुर निवासी शुभम नावरिया के खिलाफ पुलिस ने एक और केस दर्ज किया है। गांव सदरपुर निवासी प्रशांत सिंह ने 20 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए तीनों के खिलाफ तहरीर दी थी। मधुबन-बापूधाम पुलिस ने तीनों पर एफआईआर दर्ज की है।
प्रशांत सिंह का कहना है कि गांव के ही कुलदीप डबास उनके बचपन के दोस्त हैं। कुलदीप के माध्यम से उनकी मुलाकात 2019 में सैनिक विहार कंकरखेड़ा, मेरठ निवासी नवनीत सांगवान व उसकी पत्नी पूजा से हुई। नवनीत ने बताया कि वह महेशनगर जयपुर निवासी शुभम नावरिया के साथ मिलकर बिटक्वॉइन व अन्य वर्चुअल करेंसी का कारोबार करता है। इस कारोबार में निवेश करने वाले लोगों को वह कम समय में मोटा मुनाफा देते हैं। नवनीत ने उनकी मुलाकात शुभम नावरिया से भी कराई थी। प्रशांत सिंह का कहना है कि नवनीत सांगवान व शुभम नावरिया उन्हें अपने खर्चे पर थाईलैंड भी ले गए। वहां तीन लाख 15 हजार रुपये की स्कीम के तहत दो माह में रकम दोगुना करने का दावा किया गया। प्रशांत सिंह के मुताबिक, आरोपियों ने उन्हें व अन्य लोगों को कई स्कीम बताई। कारोबार में मोटा मुनाफा जानकर उन्होंने कई स्कीमों के तहत निवेश कर दिया। पीड़ित का कहना है कि उक्त लोगों ने लाखों रुपये लेकर उन्हें सिर्फ डेढ़ लाख रुपये वापस किए और साढ़े 19 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने अपने रिश्तेदारों व जानकारों से पैसे लेकर कारोबार में निवेश किया था। उन्हें लोन लेकर रिश्तेदारों का पैसा चुकाना पड़ा। बाद में पता चला कि नवनीत सांगवान व अन्य लोगों ने कई लोगों से बिटक्वॉइन के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ दर्जन से अधिक केस दर्ज
बिटक्वॉइन के नाम पर करोड़ों रुपये ठगने वाले नवनीत सांगवान, उसकी पत्नी पूजा सांगवान, जयपुर निवासी शुभण नावरिया व अन्य लोगों के खिलाफ गाजियाबाद पुलिस अब तक डेढ़ दर्जन से अधिक केस दर्ज कर चुकी है। पुलिस नवनीत को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि अन्य लोग अभी फरार हैं। पीड़ित की तहरीर पर मधुबन बापूधाम पुलिस ने नवनीत सांगवान, पूजा सांगवान व शुभम नावरिया के खिलाफ एक और केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें