फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चिकित्सक से दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। अंसल टाउनशिप में निवेश के नाम पर डॉ. रेखा चौधरी से आरोपी ने दो करोड़ रुपये उधार लिए। दो महीने में वापस करने के आश्वासन पर रुपये दिए गए। 10 महीने बीतने के बाद भी आरोपी पुष्पेंद्र सिरोही ने रकम वापस नहीं की। इसके बाद डॉ. रेखा चौधरी का फोन उठाना बंद कर दिया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

क्रॉसिंग रिपब्लिक की टॉवर यंत्रा पैरामाउंट सिम्फनी निवासी डॉ. रेखा चौधरी ने बताया कि आरोपी पुष्पेंद्र सिरोही निवासी गोविंदपुरम ने अंसल टाउनशिप के प्रोजेक्ट में निवेश के लिए दो करोड़ रुपये उधार मांगे थे। 60 बैंक चेक और नकदी के रूप में पुष्पेंद्र सिरोही को रुपये दिए। शपथ पत्र बनाया गया, जिसमें दो महीने में रुपये लौटाने की बात कही गई। पीड़िता ने कई बार पुष्पेंद्र सिरोही को रुपये लौटाने के लिए कहा, लेकिन कोई न कोई बहाना बनाकर वह टालता रहा। पीड़िता के अनुसार अब आरोपी ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया है।
पुष्पेंद्र सिरोही के घर पर तकादा करने पहुंचे तो उनका बेटा और पत्नी उनसे मिले। पीड़िता ने आशंका जताई है कि पुष्पेंद्र सिरोही घर छोड़कर बजरिया स्थित होटल में रह रहा है। 10 महीने बीतने के बाद भी रुपये नहीं लौटाए गए हैं। डॉ. रेखा चौधरी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस 316(2) आपराधिक विश्वासघात की धाराओं में कविनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें