फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्लॉट बेचने के नाम पर 6.92 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मोहननगर, करहेड़ा निवासी सुधीर कुमार से प्लॉट बेचने के नाम पर 6.92 लाख की धोखाधड़ी की घटना सामने आई है। इस मामले में सुधीर कुमार ने मसूरी थाने में सुनील कुमार द्विवेदी निवासी सेक्टर 122, नोएडा, शकील अहमद निवासी सिकरोड़ा मसूरी व राजेश कुमार निवासी शंकर मार्ग मंडावली, दिल्ली के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि उनको कारोबार करने के लिए जमीन की तलाश थी। तभी उनकी मुलाकात किसी पुराने परिचित के जरिये सुनील कुमार द्विवेदी, शकील व राजेश से हुई। आरोपियों ने अपना परिचय एक बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी के निदेशकों के रूप में दिया। इन लाेगों ने उनको मसूरी में एक प्लॉट दिखा दिया। प्लॉट पसंद आने पर उन्हाेंने पेशगी के तौर पर आरोपियों को तय किस्तों में 6.92 लाख रुपये दे दिए। बैनामे का दिन तय होने के बावजूद आरोपी बैनामा करने के लिए नहीं पहुंचे। जबकि, उन्होंने स्टांप भी खरीद लिए। आरोपी उनको टरकाते रहे। अब आरोपियों ने बैनामा करने से मना कर दिया। यह लोग प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर भी कई लोगों को ठगी का शिकार बना चुके हैं। इस मामले में उन्होंने पहले पुलिस को शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। परेशान होकर उन्होंने कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट ने मसूरी पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। इस बारे में एसीपी लिपि नगायच ने बताया कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें