फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: निवेश के नाम पर 5.57 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। निवेश कराने के नाम पर शिवपुरी के अंशुमा सजल को साइबर ठगों ने 5.57 लाख की चपत लगा दी। मामले में उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने खाते में जमा रकम को फ्रीज कराने की कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

अंशुमा सजल ने बताया कि उनके पास मोबाइल पर एक मैसेज आया। उसमें घर बैठे कमाई की बात लिखी हुई थी। लिंक खोलने पर ठगों ने उनको एक ग्रुप में जोड़ दिया। इसमें पहले से जुड़े लोग निवेश करके अपने अपने मुनाफे के बारे में बता रहे थे। इसके बाद उनकी भी इसमें रूचि बढ़ गई। ठगों ने उनसे कहा कि पैसा भेज दीजिए। उन्होंने शुरूआत में 10 हजार भेजे। इसकी बढ़ी हुई रकम अगले दिन ही डाउनलोड कराए गए एप में दिखने लगी। फिर उन्होंने अलग अलग खातों में कुल 5.57 लाख रुपये भेज दिए। जब ठगों का लगा कि वह और पैसा नहीं भेजेंगे तो उन्होने उनसे संपर्क तोड़ दिया। इस बारे में एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि खाते में जमा रकम को फ्रीज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। खाता व मोबाइल नंबरों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने के लिए टीमें काम रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें