फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आरोग्य मेले में 965 मरीजों को किया रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। आरोग्य मेले में इलाज के लिए पहुंचे 965 मरीजों को एमएमजी अस्पताल, संयुक्त जिला अस्पताल और महिला जिला अस्पताल में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन जैसी महत्वपूर्ण जांच के लिए रेफर किया गया। इनमें कई मरीज ऐसे थे जो बिना बताए ही कई दिनों से बुखार और खांसी की दवाई ले रहे थे।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि 66 केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेले में कुल 3742 मरीजों ने इलाज कराया। मेले में लगभग 60 प्रतिशत मरीज ग्रामीण इलाकों से थे। इस आयोजन का उद्देश्य था कि लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, और उन्हें प्राथमिक उपचार के साथ-साथ गंभीर बीमारियों के लिए रेफर किया जा सके।

दीनदयाल पुरी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. ललित कुमार ने इस अवसर पर बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में वायरल बुखार, मलेरिया, डेंगू, और गैस्ट्रोइंटेराइटिस जैसी बीमारियों के खतरे बढ़ जाते हैं। इनसे बचाव के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। डॉ. ललित ने बताया कि मेले में सिर दर्द, बुखार, और गले में दर्द जैसी सामान्य बीमारियों से जूझ रहे मरीजों की संख्या अधिक थी।
विज्ञापन


जलजनित बीमारियों से बचाव जरूरी
सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने कहा कि बरसात के मौसम में पानी जमा होने के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ जाती है, जो मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों का कारण बन सकते हैं। इस मौसम में स्वच्छता बनाए रखना बेहद जरूरी है। पानी को खुले स्थानों पर जमा होने से रोकें और घरेलू क्षेत्रों में मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। इसके अलावा, बुखार और जुकाम जैसी बीमारियों के लक्षण नजर आते ही डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। उन्होंने यह भी सलाह दी कि बरसात के मौसम में पानी के साथ भोजन की स्वच्छता का भी खास ध्यान रखा जाए, ताकि गैस्ट्रोइंटेराइटिस जैसी बीमारियों से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि इस समय के दौरान लोगों को हल्का भोजन और साफ पानी का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें