फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जमीन का सौदा कर 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मधुबन-बापूधाम थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ मसूरी क्षेत्र स्थित पांच बीघा जमीन का सौदा कर 30 लाख रुपये से भी ज्यादा की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त के आदेश पर कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मधुबन-बापूधाम थाना क्षेत्र के रईसपुर निवासी सतेंद्र कुमार फौजी की तरफ से मंगू व उसकी पत्नी वीरमति निवासी इटायरा मेरठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। सतेंद्र ने पुलिस को बताया कि लंबे समय से उसके जानकार जावेद निवासी नाहल ने मंगू से मुलाकात कराई और मंगू ने इस दौरान बताया कि वह अपनी पांच बीघा जमीन बेचना चाहता है। दोनों के बीच जमीन देखने के बाद समझौता हो गया। आरोप है कि कई बार में आरोपियों ने उससे 30 लाख रुपये से ज्यादा की रकम ले ली और बाद में पता चला कि उसने उक्त जमीन दो लोगों के नाम कर दी है। मसूरी पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


.....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें