फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्लाट बेचने के नाम पर दो लोगों से 19.30 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजियाबाद। नंदग्राम में प्लॉट बेचने के नाम पर दो लोगों से 19.30 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी होने की बात कही है।
पटेलनगर निवासी सुधीर शर्मा ने बताया कि 2022 के अंत में उनकी मुलाकात एक परिचित के माध्यम से एक प्रॉपर्टी डीलर से हुई थी। उसने दावा किया कि नंगला फिरोजपुर में उसकी एक साइट है। उसमें 11 लाख रुपये में प्लॉट मिल सकता है। उसकी बातों पर भरोसा करके उन्होंने सात लाख रुपये एडवांस दे दिए। तय हुआ कि शेष रकम वह बैनामे के समय दे देंगे। बैनामे का समय तय हो गया लेकिन, डीलर ने बैनामा नहीं किया। आरोपी ने पहले उनको टरकाया फिर कहा कि वह न तो बैनामा करेगा और न ही रुपये लौटाएगा, जो चाहो कर लो। मामले में उन्होंने प्रवीण शर्मा समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी ने बताया कि शिकायतकर्ता को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंपती से 12.30 लाख रुपये हड़पे
मोरटी में प्लाट दिलाने के नाम पर मुजफ्फरनगर की इंदिरा कॉलोनी निवासी दंपती से 12.30 लाख रुपये हड़पने की घटना सामने आई है। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर डीलर ने परिवार सहित दंपती को जान से मारने की धमकी दी है। शिकायतकर्ता अरुणा वर्मा ने बताया कि नवंबर 2023 में उन्होंने मोरटी गांव में एक 80 वर्ग गज के प्लॉट का सौदा तय किया था। उन्होंने 13.30 लाख रुपये डीलर को देकर प्लाट का बैनामा करा लिया। जब वह कब्जा लेने के लिए गए तो पता चला कि उक्त प्लाट का पहले से ही किसी और के नाम बैनामा है। यह मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। जब उन्होंने डीलर से यह बात बताई तो वह उनको रुपये लौटाने की बात कहने लगा। शुरूआत में उसने घर में शादी होने की बात कहते हुए समय मांग लिया। फिर उसने रुपये लौटाने से इनकार कर दिया। इसकी शिकायत पुलिस से की तो उसने एक लाख लौटा दिए और शेष 12.30 लाख रुपये देने से साफ इनकार कर दिया। नंदग्राम थाने से कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई। पुलिस आयुक्त ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें