फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शेयर में निवेश करने के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की जीएच-7 सोसाइटी के टॉवर 11 निवासी अजय कुमार मिश्रा ने सुमन वेंचर्स प्रा. लि. के संचालक पर धमकी देकर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि कारोबारी अजय कुमार मिश्रा ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2021 में उनकी पहचान ट्रांस हिंडन क्षेत्र के बृज विहार चंदन नगर निवासी प्रशांत शेखर से हुई थी। प्रशांत शेखर ने खुद को सुमन वेंचर्स प्रा. लि. कंपनी का संचालक बताया। कई बार की बातचीत में पीड़ित को कंपनी के शेयर खरीदने और रिटर्न में मोटा मुनाफे का दावा किया। खुद को वित्त विशेषज्ञ बताकर प्रशांत ने अजय कुमार मिश्रा से अपनी व अन्य कंपनियों के शेयर खरीदने को राजी कर लिया। पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने प्रशांत शेखर के कहने पर अलग-अलग कंपनियों के शेयर खरीदे और तमाम रुपये प्रशांत शेखर की कंपनी के एकाउंट में ऑनलाइन भुगतान किया। करीब एक करोड़ रुपये निवेश के बाद उन्होंने शेयर बाजार में निवेश करने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि प्रशांत शेखर ने तमाम धनराशि डूबने का भय दिखाया और जबरन निवेश कराया। करीब डेढ़ करोड़ रुपये निवेश के बाद जब उन्हें जानकारी हुई कि लेनदेन और बैंक एकाउंट में कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग किया है। ऐसे में पीड़ित ने रुपये वापस मांगे। आरोप है कि प्रशांत शेखर ने रुपये मांगने पर हत्या करने की धमकी दी। एसीपी वेव सिटी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें