फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फ्लैट बेचने के नाम पर की 1.25 करोड़ की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मुंबई के चेंबूर में फ्लैट बेचने के नाम पर कारोबारी ने 1.25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मामले में राजनगर निवासी कारोबारी पुनीत देव गुप्ता ने राजीव, विक्रम मेहरा, राघव व वरुण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुनीत देव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी जान पहचान राजीव गुप्ता से थी। उन्होंने मुंबई के चेंबूर में अपना फ्लैट होने की बात कही। उसकी कीमत ड़ेढ करोड़ बताई। उसने कहा कि जान पहचान की वजह से वह कम में ही उनको बेच देंगे। 2020 में 1.45 करोड़ में फ्लैट का सौदा तय हो गया। वह धीरे धीरे उनके खाते में 1.25 करोड़ का भुगतान कर चुके थे।
जब उन्होंने बैनामा करने के लिए कहा तो आरोपी कोरोना का बहाना बनाने लगे। काफी समय बाद बैनामा नहीं करने पर उन्होंने अपने रुपये मांगे तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मकान के नाम पर 43.45 लाख का लगाया चूना
कविनगर में मकान बेचने के नाम पर दंपती से 43.45 लाख की धोखाधड़ी हो गई। मामले में शालू की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शालू ने बताया कि 2020 में उनके पति मकान की तलाश में थे। तभी उनकी मुलाकात महेंद्र एंक्लेव में नीरज ताराचंद से हुई थी। उन्होंने मकान दिखा दिया। जिसका सौदा डेढ़ करोड़ में तय हुआ। इसके बाद उन्होंने 43.45 लाख रुपये पहले दे दिए। बैनामे की बात कई बार तय हुई लेकिन उन्होंने बैनामा नहीं किया। जब रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने मामले में जांच की बात कही है।

11.70 लाख रुपये हड़पने का आरोप
कस्बा रोड मुरादनगर निवासी अनुज चौधरी ने आरोप लगाया है कि उनकी पहचान भूपेंद्र से थी। उसने उनसे पहले चार लाख रुपये उधार लिए। फिर कहा कि आठ लाख और दे दो। इसके बदले पर वह प्लॉट बेच देंगे। प्लॉट का इकरारनामा भी कर दिया। बाद में उसने रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया। मामले में उन्होंने मधुबन बापूधाम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें