फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: साझेदारी के नाम पर 1.04 करोड़ रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। डासना के सरफराज ने डीएलएफ कॉलोनी, रोहतक हरियाणा के सत्यपाल धनखड़ के खिलाफ साझेदारी के नाम 1.04 करोड़ की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि सत्यपाल ने रुपये लौटाने के नाम पर उनको जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

सरफराज ने बताया कि अपने परिचित रियाजुद्दीन, शकील के माध्यम से उनकी मुलाकात सत्यपाल धनखड़ से हुई। उन्होंने प्रस्ताव दिया कि हरियाणा में टेलीकॉम कंपनी में स्क्रैप का ठेका लेना है। उसे भी साझेदार बनाएंगे। इसके बाद उन्होंने सत्यपाल के खाते में 54 लाख रुपये बैंक के जरिये और 50 लाख रुपये नकद दे दिए।
माल बेचने की बारी आई तो सत्यपाल ने बात करनी बंद कर दी। तकादा पर उनको जान से मारने की धमकी दी और संपर्क तोड़ दिया। पीड़ित ने नंदग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें