फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: स्पीड पोस्ट जल्दी डिलीवर करने के नाम पर एक लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। ठगी करने के लिए शातिर नए नए पैंतरे आजमा रहे हैं। अब सिहानी गेट क्षेत्र की आनंद विहार कॉलोनी में भूपेंद्र किशोर से स्पीड पोस्ट जल्दी डिलीवर करने के नाम पर साइबर ठगों ने एक लाख की ठगी कर ली। इस मामले में भूपेंद्र किशोर ने पुलिस को शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

आनंद विहार निवासी भूपेंद्र किशोर ने बताया कि उन्होंने एक स्पीड पोस्ट अपने गांव भेजा था। उन्होंने स्पीड पोस्ट को ट्रैक करने के लिए 16 मई को गूगल से नंबर निकाला। उन्होंने जैसे ही उसपर कॉल की तो बात नहीं हो सकी। इसके बाद उनके पास अनजान नंबर से कॉल आई। बात करने वाले ने कहा कि उनको पांच रुपये जल्दी पोस्ट डिलीवर होने के लिए जमा करने होंगे। दिए गए नंबर पर जैसे ही उन्होंने पांच रुपये भुगतान किया तो आरोपी ने बातों में उलझाकर उनसे उनके डेबिट कार्ड की डिटेल ले ली। इसके बाद उनके खाते से दो बार में एक लाख रुपये निकल गए। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि जिस खाते में रकम ट्रांसफर हुई है, उसके आधार पर आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। रकम को फ्रीज कराने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।


सिहानी गेट के जगदीशनगर में महिला को सोशल मीडिया पर रील देखना महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने करेंसी बदलने का झांसा देकर उनको 94 हजार की चपत लगा दी। जब उनको ठगी का पता चला ताे उन्होंने और पैसा नहीं भेजा। इसके बाद आरोपी खुद को साइबर क्राइम में अधिकारी बताकर उनको ब्लैकमेल करने लगे। मामले में महिला की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

ठगी का शिकार हुई सिमरन ने बताया कि 20 अप्रैल को उन्होंने अपनी मां के सोशल मीडिया एकाउंट पर रील देखी थी। एक रील में पुरानी करेंसी के बदले मोटी रकम देने की बात कही गई थी। उनकी मां ने रील में दिए गए विज्ञापन के आधार पर संपर्क किया तो ठग ने कई बार में उनकी मां से क्यूआर कोड के जरिए 94 हजार रुपये ले लिए। लगातार पैसे देने के बाद भी कुछ हासिल नहीं होने पर उन्हें ठगी का पता चला। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें