फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चार युवकों ने टेंपो चालक को पीटा, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर स्थित प्रताप विहार निवासी टेंपो चालक को चार लोगों ने मिलकर पीट दिया। टेंपो चालक की पत्नी सरिता राजपूत ने तीन को नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


प्रताप विहार निवासी सरिता राजपूत ने बताया कि उनके पति रविवार रात अपना टेंपो लेकर घर की तरफ आ रहे थे। प्रताप विहार स्थित कृष्णा विजय नगर स्थित प्रताप विहार निवासी टेंपो चालक को चार लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। इसकी शिकायत पुलिस को देते हुए सरिता राजपूत ने बताया कि उनके पति सुंदर राजपूत टेंपो चालक हैं। रविवार रात वह अपना टेंपो लेकर घर की तरफ आ रहे थे। प्रताप विहार स्थित कृष्णा रेस्तरां के सामने चार युवकों ने उन्हें टेंपो से उतार कर उनके साथ गाली-गलौज करते हुए डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उनके बेहोश होने पर उनके दोस्त सोनू उनको घर लेकर आए। पीड़िता की शिकायत पर विजयनगर थाने में राजेंद्र, मोगली, कपिल और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें