फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: पार्षद के निजी सुरक्षा कर्मी पर चार युवकों ने किया जानलेवा हमला, पेट में चाकू से किए कई वार

Tue, 24 Nov 2026 09:29 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

पार्षद रवि भाटी के निजी सुरक्षा कर्मी दीपक सिंह पर जानलेवा हमला किया गया है। धारदार हथियार से पेट पर कई वार किए। मौके पर मौजूद लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हमले में दीपक के पेट पर कई टांके आए हैं और गंभीर चोटें लगी हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा हटाने को लेकर हुए विवाद में पार्षद रवि भाटी के निजी सुरक्षा कर्मी दीपक सिंह पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार युवकों ने पहले उनके साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर एक युवक ने धारदार हथियार से पेट पर कई वार कर दिए। हमले में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने दीपक की शिकायत पर दो नामजद समेत तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


शालीमार गार्डन मेन के बी-183 निवासी दीपक सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 23 नवंबर की देर रात जीजी फॉर्म हाउस के खत्ते से भाटी ऑफिस की तरफ आ रहे थे। भाटी गेट के पास ई-रिक्शा के कारण जाम लगा हुआ था। इस पर उन्होंने ई-रिक्शा चालक से जाम खुलवाने के लिए रिक्शा किनारे लगाने को कहा।

आरोप है कि वहां मौजूद चार युवक उन्हें देखकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर एक युवक ने कहा कि वह भाटी के साथ रहता है और उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने एक राय होकर उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पेट पर चाकू से कई वार किए गए। दीपक ने तत्काल 112 पर कॉल की। मौके पर मौजूद लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हमले में दीपक के पेट पर कई टांके आए हैं और गंभीर चोटें लगी हैं।
विज्ञापन


दीपक की शिकायत पर शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने आरोपी मौंटी निवासी गरिमा गार्डन, इंदिरापुरम क्षेत्र के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। एफआईआर में तीन अज्ञात आरोपियों का भी उल्लेख है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 352 और 61(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी है। जल्द ही पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें