श्रद्धालुओं ने गंगनहर में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। स्नान के लिए आसपास के गांवों के अलावा दिल्ली-एनसीआर से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को मुरादनगर गंगनहर घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह चार बजे से पहले ही घाट पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन
बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगनहर में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। गंगनहर घाट पर तड़के से ही महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।
श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद पूजा-अर्चना की। कई श्रद्धालुओं ने जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन का दान भी किया। कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए आसपास के गांवों के अलावा दिल्ली-एनसीआर से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।