फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जीटी रोड फ्लाईओवर से गिरे बाइक सवार चार किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। घंटाघर से नए बस अड्डे की ओर जा रहे बाइक सवार जस्सीपुरा स्थित फ्लाईओवर से चार किशोर नीचे सड़क पर जा गिरे। चारों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन


एसीपी नगर कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे एक बाइक पर सवार चार किशोर तेज गति से घंटाघर की ओर से नए बस अड्डे की ओर जा रहे थे। आसपास के लोगों ने बताया कि बाइक तेज गति से थी और सड़क पर कभी इधर तो कभी उधर बाइक दौड़ाई गई। जैसे ही चारों जस्सीपुरा स्थित फ्लाईओवर के मोड पर पहुंचे तो सामने आ रहे ट्रक से बचने का प्रयास किया। बाइक की गति तेज होने के चलते चालक ब्रेक नहीं लगा पाया और सीधे फ्लाईओवर की ग्रिल से बाइक टकरा गई। बाइक फ्लाईओवर की ग्रिल में फंस गई और उस पर सवार चारों किशोर नीचे सड़क पर जा गिरे। चारों के हाथ, पैर, जांघ, सीने में फैक्चर हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दो की हालत चिंताजनक है। पूछताछ में किशोरों ने अपने नाम इरफान(16), रिहान(15), आयान(16) और सोएब (14) बताए हैं। चारों किशोर इस्लामनगर के रहने वाले हैं और एक-दूसरे के पड़ोसी हैं। इरफान और आयान को गंभीर चोट लगी हैं। चारों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें