फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शिकारपुर से पहासू-अनूपशहर रोड पर चलेंगी चार रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। शिकारपुर से पहासू और अनूपशहर रोड पर पड़ने वाले गांवों के लोगों के लिए अच्छी खबर है। बुलंदशहर डिपो जल्द ही शिकारपुर से दोनों रूटों पर दो-दो बसों का संचालन करेगा। इसके लिए निगम के अफसर दोनों रूटों पर पड़ने वाले गांवों का सर्वे कराने में जुट गए हैं। सर्वे कराने के बाद बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि शिकारपुर से पहासू और अनूपशहर रूट पर निगम की बसों का संचालन नहीं हो रहा है। इन दोनों रूटों पर यात्रियों को टेंपो आदि से सफर करना पड़ रहा है। दोनों रूट पर रोडवेज बस के संचालन की मांग आने पर सर्वे कराया जा रहा है। टीम सर्वे करने में जुटी है। दोनों रूट पर जितने भी गांव पड़ेंगे, उन सभी को चिन्हित किया जा रहा है। शुरुआत में दोनों रूट पर शिकारपुर से अनूपशहर और शिकारपुर से पहासू के लिए रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। इसके बाद इन बसों का रूट बढ़ाया जाएगा। शिकारपुर से अनूपशहर वाली बस बुलंदशहर तक और शिकारपुर से पहासू वाली बस को खुर्जा से बुलंदशहर तक के लिए अप-डाउन संचालन किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें