फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा: कार का फटा टायर, गाजियाबाद के दो SI समेत चार घायल; बिहार से आ रहे थे सभी

Sat, 07 Feb 2026 04:08 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लोनी (गाजियाबाद)

सार

सुल्तानपुर में दबिश देकर लौट रही लोनी थाना पुलिस की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। यह हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ। टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। जहां दो एसआई समेत चार लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पुलिस की कार हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें लोनी थाने के दो उपनिरीक्षक (एसआई) विपिन कुमार और अतुल कुमार, एक अभियुक्त विश्वनाथ कुमार और चालक वसीम गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब वे अभियुक्त विश्वनाथ कुमार का ट्रांजिट रिमांड लेकर बिहार से लखनऊ की ओर लौट रहे थे।

विज्ञापन


दुर्घटना का शिकार हुए उपनिरीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि दो फरवरी 2026 को वे अभियुक्त को लेकर लोनी से बिहार के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान आज सात फरवरी 2026 को सुबह लगभग 10 बजे, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर थाना बलदीराय, सुल्तानपुर जनपद की सीमा में उनकी गाड़ी का टायर अचानक फट गया। इस दौरान अनियंत्रित होकर गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई, जिससे उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। 112 नंबर की मदद से स्थानीय पुलिस ने घायलों को फैजाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया। सौभाग्यवश, सभी चारों घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। उपनिरीक्षक विपिन कुमार, उपनिरीक्षक अतुल कुमार, अभियुक्त विश्वनाथ कुमार और चालक वसीम का उपचार चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गाड़ी का टायर फटना दुर्घटना का मुख्य कारण प्रतीत हो रहा है। हालांकि, इस संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है ताकि दुर्घटना के अन्य संभावित कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस प्रशासन ने घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया है और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें