फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हाईवे पर डकैती में शामिल चार और बदमाश हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। वेव सिटी क्षेत्र में 21 अगस्त की रात मेरठ के उद्यमी गिलमान से हुई 24.85 लाख रुपये की डकैती में पुलिस ने चार और बदमाशों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार, स्वाट टीम ने डकैती की साजिश रचने वाले सरगना समेत चार आरोपियों को पकड़ा है। इनके कब्जे से लूट की रकम और वारदात में प्रयुक्त असलाह बरामद करने का दावा किया गया है। पुलिस बुधवार को मामले का विस्तृत खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए चारों आरोपी डकैती की योजना बनाने में शामिल थे। ये करीब नौ दिन से अपने रिश्तेदारों के घरों में छिपकर रह रहे थे। इससे पहले पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मेरठ के लिसाड़ी गेट के फतेहउल्लाहपुर रोड निवासी आसिफ और साहिबाबाद के अर्थला निवासी सद्दाम को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 25 अगस्त को साहिबाबाद के न्यू हिंडन विहार की हज हाउस कॉलोनी निवासी आस मोहम्मद, अर्थला निवासी ओसामा और नदीम को पकड़ा गया था। इनसे डकैती की 10 लाख रुपये की रकम बरामद हुई थी।

पांच बदमाश अभी भी फरार
डकैती में कुल 14 बदमाश शामिल थे। इनमें से पांच को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि चार हिरासत में हैं। पांच बदमाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


तीन बदमाशों का डकैती से सीधा संबंध नहीं
पुलिस सूत्रों के अनुसार, तीन आरोपियों का वारदात से कोई सीधा संबंध नहीं मिला है। ऐसे में उन्हें मामले से राहत मिल सकती है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें