फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चार माह में भी सुचारु नहीं हो सकी आरएसएस पदाधिकारी के खेत की विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। छह बार एक्सईएन, चार बार जेई से मिले, एक एक शिकायत बिजली और कृषि मंत्री को भेजी, ऑनलाइन शिकायत के अलावा जेई से 15 हजार रिश्वत तय होने के बाद भी आरएसएस के जिला कृषक कार्य प्रमुख आनंद त्यागी अपने मोरटा स्थित खेत की विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं करा सके। अब उन्होंने परेशान होकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। एक्सईएन को लीगल नोटिस भी दिया है।
विज्ञापन

मोरटा निवासी आनंद त्यागी आरएसएस के कई बड़े पदों पर रहे हैं। वर्तमान में उनपर आरएसएस में जिला कृषक कार्य प्रमुख की जिम्मेदारी है। किसानों को संगठन से जोड़ने के साथ वह उनकी समस्याओं को भी उच्च स्तर पर पहुंचाने का काम करते हैं लेकिन खुद की समस्या का समाधान कराने में वह असफल रहे। आनंद त्यागी ने बताया कि उनका मोरटा में ही खसरा नंबर 653 में कृषि भूमि है। सिंचाई के लिए उनके खेत पर ट्यूबवेल है। उस पर पुराना विद्युत कनेक्शन है। चार माह पहले खेत के पास विद्युत पोल गिर गया और लाइन टूट गई। इससे सिंचाई बंद हो गई।
आपूर्ति सुचारु कराने के लिए उन्होंने तत्काल ही एक्सईएन को लिखित शिकायत दी। एक माह बाद ऑनलाइन शिकायत डाली। जेई से 15 हजार रिश्वत तय हुई तो कहने लगे कि चार दिन में आपूर्ति सुचारु होगी, फिर भी नहीं हुई। शायद उनको यह कम लगी। इसलिए समाधान नहीं हो सका। टूटा खंभा विभाग के लोग उठाकर ले गए। चार माह में सिंचाई नहीं होने से उनकी एक फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। अगली फसल की बुआई के लिए वह खेत तैयार नहीं करा पा रहे हैं। इस बारे में एक्सईएन मेंटिनेंस संदीप सिंह ने बताया कि हाल ही में उनको चार्ज मिला है। यदि ऐसी कोई समस्या है तो उसका समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें