फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आधी रात के बाद पड़ा कोहरा, दिन में साफ हुआ मौसम और चढ़ गया पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। हवा की रफ्तार मंगलवार को बढ़कर 11 किलोमीटर प्रति घंटे पहुंच गई। आधी रात के बाद कोहरा पड़ना शुरू हो गया। हालांकि, सवेरे आठ बजे तक कोहरा पूरी तरह छट गया और धूप निकल गई। इसके बाद दिन का अधिकतम तापमान चार डिग्री चढ़कर 24 व रात का पारा 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात और तड़के ठिठुरन रही। दिन में आर्द्रता 51 व शाम होते-होते इसमें 30 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई। मौसम वैज्ञानिकों ने आज फिर से तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री नीचे आकर 21 व न्यूनतम तापमान नौ रहने की संभावना है। कल से फिर कोहरा पड़ने की स्थिति बन रही है। इस दौरान न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री तक नीचे आएगा। हवा की गति तेज रहने से ठिठुरन बढ़ेगी। धूप निकलने पर दोपहर में सर्दी से थोड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें