फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पीजी में आया नंबर, चार चिकित्सकों ने छोड़ा चार्ज, तीन अन्य के जाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों में विभिन्न ओपीडी में सेवा दे रहे सात चिकित्सकों के नंबर पीजी (पोस्ट ग्रेजुएट) में आ गए हैं। इस कारण उन्होंने यहां सेवा छोड़ दी है। हापुड़ सीएचसी की बच्चा नर्सरी में इसका सबसे अधिक प्रभाव पड़ा है। अरबन पीएचसी के भी तीन चिकित्सकों ने जाने के संबंध में पत्राचार कर दिया है।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की भारी कमी है। एमबीबीएस चिकित्सकों ने ही किसी तरह ओपीडी संभाली हुई हैं। हापुड़ सीएचसी में बच्चा नर्सरी संचालित हैं, इसमें पांच चिकित्सकों की तैनाती थी। लेकिन अब तीन ही बचें हैं।

यहां तैनात डॉ.श्रेय त्यागी का पीजी में नंबर आ गया है। जिस कारण उन्होंने यहां सेवाएं छोड़ दी हैं। इसी अस्पताल में नर्सरी के लिए नियुक्त डॉ.आकाशदीप ने ज्वाइन करने से पहले ही दूरी बना ली है। बताया जा रहा है कि वह भी किसी अन्य परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के एमबीबीएस चिकित्सक डॉ.आवेश का भी पीजी में नंबर आया है। दो साल बाद उनके पीजी करने पर जिले को एमडी मेडिसन चिकित्सक मिलने की उम्मीद है। साथ ही डॉ.विशाखा भी रेडियोलॉजिस्ट का कोर्स करने के लिए चली गई हैं। अरबन पीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ.सत्यम जिंदल, डॉ.नवीत त्यागी, डॉ.हरिशंकर गुप्ता ने भी पत्राचार किया है।

-

-पीजी में नंबर आने की वजह से गए हैं चिकित्सक-

अस्पतालों में तैनात चिकित्सकों के नंबर पीजी में आ गए हैं। इस कारण उन्हें जाना पड़ा है, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी। मरीजों का ध्यान रखा जाएगा।डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें