लोनी। थानाक्षेत्र स्थित पूजा काॅलोनी निवासी मदनपाल ने अपने पड़ोसी संजय, राजेश, लाला, विजय पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चारों आरोपी भाइयों के खिलाफ रविवार को नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
मदनपाल सिंह ने बताया कि वह घर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में पड़ोसी संजय, राजेश, लाला, विजय ने उनसे गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर चारों ने मारपीट की। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।