फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ग्राम प्रधान के बेटे पर जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद/मसूरी। दीनानाथपुर पूठी के ग्राम प्रधान के बेटे अनुज यादव पर छह नवंबर की रात को हुए जानलेवा हमले के मामले में वेव सिटी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। रंजिशन वारदात को अंजाम देने की बात पुलिस की जांच में सामने आई है।
विज्ञापन

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि आरोपियों की पहचान हापुड़, पिलखुवा के छिजारसी निवासी सौरभ, वेव सिटी के गुर्जरगढ़ी निवासी विपिन, बुलंदशहर के बीबीनगर निवासी आकाश चौधरी व शिवम कुमार के रूप में हुई है। जिस बाइक से आरोपी सवार होकर आए थे, वह सौरभ की है। घटना के दौरान बाइक को शिवम चला रहा था और आकाश पीछे बैठा हुआ था। जबकि, विपिन, नरेंद्र और सौरभ कार में बैठे हुए थे। यह लोग योजना बनाने में शामिल रहे। जिस पिस्टल से गोली चलाई गई, वह नरेंद्र की है। कुछ दिन पहले प्रधान पक्ष ने आरोपी पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद दोनों पक्षों में रंजिश बढ़ गई थी। इसलिए नरेंद्र ने इस घटना को अंजाम देने की योजना बनाई।
यह थी पूरी घटना
छह नवंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे अनुज अपने घर के बाहर गेट के पास खड़े थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि गांव के ही नरेंद्र, सुनील और पवन थार कार से आए और तीनों ने एक साथ मिलकर उन पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। हमला होता देख उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें