फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM के जनता दरबार में पूर्व फौजी ने खाया जहर: बिजली के लिए काटे मंत्री-अधिकारी के चक्कर, BJP MLA पर गंभीर आरोप

Thu, 21 Aug 2025 08:19 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी

सार

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर का ऑडियो बयान जारी हुआ है। जिसमें उन्होंने बताया कि इस मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है। जो व्यक्ति आरोप लगा रहा है उसे पर कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
रिटायर्ड फौजी सत्यवीर गुर्जर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में सीएम जनता दरबार में जहरीला पदार्थ खाने वाले रिटायर्ड फौजी अपने घर की बिजली जुड़वाने के लिए मंत्री और अधिकारियों के चक्कर काट रहे थे। घर में लाइट न होने से परिवार को पानी की भी परेशानी हो रही थी। जनरेटर चलाकर घर में लाइट की व्यवस्था की जा रही थी। परिजनों ने लोनी विधायक के दबाव में आकर अधिकारियों पर काम ना करने का आरोप लगाया। भाजपा विधायक ने आरोपी को गलत बताया है।

विज्ञापन

10 अगस्त को काटी गई घर की बिजली
रिटायर्ड फौजी सत्यवीर गुर्जर के बेटे अतुल ने बताया कि 10 अगस्त को उनके घर की बिजली काट दी गई थी। करीब 20 साल से उनके घर में बिजली का कनेक्शन है। बिजली के अधिकारियों ने यह कहकर कनेक्शन काट दिया कि उनका फर्द में नाम नहीं है। इसके बाद परिवार के लोगों ने वह सभी कागज बनवा जिससे लाइट जोड़ी जा सके। 

मेरठ बिजली विभाग के एमडी तक की थी शिकायत
अतुल ने बताया कि बिजली विभाग के एसीई समेत कई अधिकारियों से मिले थे। उन्हें अपनी समस्याओं के बारे में अवगत कराया था। अधिकारियों ने उनसे कागज पूरे करने के लिए कहा। उन्होंने जरूरत के हिसाब से कागज भी पूरे किए। लेकिन फिर भी बिजली नहीं जोड़ी। इसके बाद उन्होंने मेरठ बिजली विभाग के एमडी कार्यालय में भी शिकायत की थी। वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई। लोनी के अधिकारियों ने उन्हें गलत जानकारी दी। इसके बाद वह मंत्री सोमेंद्र तोमर से भी मिले। उन्होंने भी कार्रवाई का आश्वासन दिया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

लोनी विधायक ने जारी किया ऑडियो बयान
लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर का ऑडियो बयान जारी हुआ है। जिसमें उन्होंने बताया कि इस मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है। जो व्यक्ति आरोप लगा रहा है उसे पर कई मुकदमे दर्ज हैं। जिस व्यक्ति ने आरोप लगाया है उसका भाई भी उनसे मदद मांग रहा है। लेकिन उनके भाई से न्यायालय या पुलिस अधिकारियों के पास जाने की बात कही है। विधायक ने बताया कि इस मामले में अगर उनका जरा भी रोल नजर आया तो वह राजनीति छोड़ देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें