फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: नहीं रहे यूपी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी, मुरादनगर से कई बार चुन गए विधायक

Fri, 18 Jul 2025 02:01 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद (गाजियाबाद)

सार

उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी का निधन हो गया है। वह बार एसोसिएशन गाजियाबाद के पूर्व अध्यक्ष, मुरादनगर विधानसभा से कई बार विधायक भी रहे।
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी का निधन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी का शुक्रवार को निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा में क्षेत्र में गणमान्य सहित हजारों लोग शामिल हुए। मुरादनगर विधानसभा से वह छह बार विधायक व तीन बार कैबिनेट मंत्री रहे। तक उनका छोटा बेटा अजीतपाल त्यागी मुरादनगर विधानसभा से विधायक है।

विज्ञापन


कांग्रेस से की राजनीति की शुरूवात
जनपद  बागपत के मुकारी गांव निवासी राजपाल त्यागी पढ़ाई समय से गाजियाबाद में रहकर राजनीति करते थे। उनके परिवार में पत्नी लोकेश त्यागी ,पुत्र गिरीश पाल त्यागी,अजीतपाल त्यागी है। राजपाल त्यागी छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय थे और काग्रेस से अपना राजनीति कैरियर की शुरुआत की।  

ऐसा रहा राजपाल त्यागी का सफरनामा
वह सन 1976 में गाजियाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने। सन 1980 से 1988 तक काग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे। सन 1989 में कांग्रेस ने उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट दिया और वह निर्दलीय ही चुनाव लड़ गए और जीत दर्ज की। इसके बाद 1991 में वह फिर काग्रेस के टिकट पर जीते। 1993 में वह हार गए और फिर सन 1996 में सपा के टिकट पर चुनाव लडे और जीत दर्ज की।
विज्ञापन


सन 2002 में फिर वह काग्रेस टिकट पर चुनाव लडे हुए जीते। सन 2007 फिर से उन्होने निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में जीत दर्ज की। लेकिन कुछ समय बाद ही विधानसभा से इस्तीफा देकर 2008 मे बसपा से उपचुनाव लडे और जीत दर्ज की। सन 2012 का चुनाव वह बसपा के बहाव चौधरी से हार गए। 

यूपी सरकार में तीन बार कैबिनेट मंत्री रहे
राजपाल त्यागी तीन बार प्रदेश सरकार में तीन बार कैबिनेट मंत्री रहे। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। 15 दिन से वह गाजियाबाद के यशेादा अस्पताल में भर्ती थी। शुक्रवार सुबह डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह जानकारी उनके विधायक पुत्र अजीतपाल त्यगाी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें